Deoli News 15 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के तत्वाधान में 18 जनवरी को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर दूनी में आयोजित होगा।
यह लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन (बिना टाँके वाला) आयोजित होगा। शिविर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक दूनी स्थित राजकीय चिकित्सालय में आयोजित होगा। रोगियों को अपना पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं साथ लाने होंगे और रोगियों के साथ आने वाले लोगों को अपने भोजन आदि व रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। विशाल आई हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में कर्मचारी व पेंशनर्स कैशलेस उपचार की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।



