Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceदूषित जलापूर्ति की शिकायत मुख्यमंत्री से की

दूषित जलापूर्ति की शिकायत मुख्यमंत्री से की

तीन माह से हो रही है जलापूर्ति


Deoli News 15 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका के वार्ड नं 4 कीर मोहल्ला देवली गांव रोड के लोगों ने दूषित जलापूर्ति की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को शिकायत की है।कॉलोनीवासियों ने यह शिकायत मुख्यमंत्री के ईमेल पर की है।

इसमें कॉलोनीवासी सरताज मंसूरी, रामदयाल, कैलाश, मुकेश, विष्णु, बालमुकुंद, दिलकुश समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि वार्ड नं 4 देवली गांव रोड पर पिछले तीन माह से दूषित पानी की जलापूर्ति हो रही है। जिसके सेवन से कॉलोनीवासियों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल 181 पर 9 नवंबर 2023, 17 नवंबर 2023 व इसी 14 जनवरी को अलग-अलग तीन बार शिकायत की गई। लेकिन उक्त समस्या का समाधान नहीं हुआ। जबकि विभागीय अभियंता इस शिकायत का यह जवाब दे रहे हैं कि लीकेज पाइपलाइन का कार्य प्रगति पर है। लोगों ने मुख्यमंत्री से राहत दिलाने की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d