Deoli 15 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली सर्कल की घाड़ थाना पुलिस के गत वर्ष दर्ज हुए एक एमएमडीआर एक्ट के पंजीकृत मामले में सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार के अनुसार दर्ज प्रकरण के वांछित आरोपी मनराज बैरवा पुत्र किशन लाल बैरवा, बैरवा बस्ती में इंदौदा व महावीर पुत्र रंगलाल मीणा निवासी दौलतपुरा थाना घाड़ को तलाश कर गिरफ्तार किया गया। जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसी तरह सोमवार को नगरफोर्ट थाना पुलिस ने चेजा पत्थर का परिवहन कर ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। लेकिन चालक मौका पाकर भाग गया। उल्लेखनीय है कि इन दोनों जिले भर में अवैध खनन, परिवहन व भंडारण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। देवली में भी एसआईटी टीम गठित की जा चुकी है।



