Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationसमाज सेवा से सदैव जुड़े रहे स्वयंसेवक, शिविर का समापन

समाज सेवा से सदैव जुड़े रहे स्वयंसेवक, शिविर का समापन


Deoli News 15 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई के सात दिवसीय शिविर का सोमवार को समापन हुआ। समापन पर स्वयंसेवको ने श्रमदान भी किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा थे। 

जिन्होंने मां सरस्वती की चित्र की समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्वयं की क्षमता तथा आत्मबल की पहचान कर लक्ष्य की प्राप्ति करें। उन्होंने स्वयंसेवकों को हमेशा समाज सेवा से जुड़े रहने की बात कही। विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने छोटे-छोटे प्रयासों से सकारात्मक परिवर्तन लाने की बात कही। कार्यक्रम अधिकारी सांवरमल कुमावत ने संयमित जीवन जीने व शारीरिक, मानसिक क्षमता का उचित समय पर उचित उपयोग करने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सहायक आचार्य मनीष कुमार नैनीवाल, डॉ. प्रियंका जैन, डॉ. निकिता मंगल ने भी संबोधित किया। इस दौरान शिविर में पोस्टर, नृत्य प्रतियोगिता समेत प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर हौसला अफजाई की गई। वही एनएसएस के लक्ष्य गीत व राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d