Deoli News 16 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंतराष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन देवली की ओर से मंगलवार को निःशुल्क कम्बल वितरित किए गए। कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि संगठन की ओर से 51 कंबल वितरित किए गए।
इनमें 21 कम्बल राजकीय अस्पताल में मरीजों के लिए दिए गए। जबकि शेष कंबल जरूरतमंद लोगों में वितरित किए। उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा समय-समय पर निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य किए जाते किए जाते हैं। वितरण कार्यक्रम में श्वेता अग्रवाल, मोनिका सुराणा, पूजा बड़जात्या , उषा जिंदल, रमा अग्रवाल, अल्का अग्रवाल, बरखा अग्रवाल , नीलू अग्रवाल, सुनीता गोयल उपस्थित थी। वहीं राजकीय अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता भी मौजूद थे। जिन्होंने संगठन के कार्य की प्रशंसा की।


