Deoli News 19 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत राज भारत सरकार व पंचायत राज विभाग राजस्थान की ओर से आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित हो रही राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए ग्राम पंचायत धुआकला के सरपंच रंगलाल सांवरिया का चयन हुआ है।
ग्राम विकास अधिकारी गोविंद माहेश्वरी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्वस्थ गांव थीम-2 कार्यशाला का आयोजन 18 से 20 जनवरी तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यशाला में हवाई यात्रा से टोंक जिले के ग्राम पंचायत सरपंच रंगलाल सांवरिया का चयन हुआ। यह चयन धुआकला पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन में उल्लेखनीय कार्य करने तथा लगातार सक्रिय होने पर किया गया है। कार्यशाला में स्वच्छ गांव व स्वस्थ गांव की जानकारी दी जाएगी। ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि पंचायत में साफ सफाई, पर्यावरण, पौधारोपण के लिए नर्सरी विकसित करना तथा बच्चों का ग्रामीणों के लिए उद्यान विकसित किया जा चुका है, यह बड़ी उपलब्धि है।



