Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित नगर पालिका के सुलभ शौचालय में शुक्रवार रात दो महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। दोनों की आपस की लड़ाई के चलते काफी देर तक माहौल खराब रहा।
बाद में देवली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि यह दोनों महिलाएं अधिकांशत बस स्टैंड परिसर के आसपास ही रहती है। बीती रात किसी बात को लेकर इनमें विवाद हो गया। सुलभ शौचालय के मुख्य द्वार पर ही दोनों एक दूसरे से मारपीट करने लगी। मारपीट में एक महिला फर्श पर गिर गई। वहीं दूसरी ने उस महिला को जमकर पीटा तथा लात घुसे चलाएं। कुछ देर यहां का माहौल अखाड़े की भांति हो गया। दोनों महिलाएं होने की वजह से वहां खड़े लोग मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सके। करीब तीन से चार मिनट तक चले उक्त घटनाक्रम के बाद लोगों ने डांट डपट की तथा दोनों को अलग किया। लेकिन दोनों महिलाओं के इस बर्ताव से बस स्टैंड परिसर में शांतिभंग हुई। इस समय सुलभ शौचालय जाने वाली महिलाएं बाहर से ही निकल गई।
लोगों ने उक्त घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया है। वहीं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस ने लोगों को रिपोर्ट देने के लिए कहा है। बताया गया यह महिलाएं रैन बसेरे में भी रहती है।


