Deoli News 23 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर तहसीलदार रामसिंह मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में हुई बैठक में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इसमें ध्वजारोहण, मंच सज्जा, सफाई, पुरस्कार, व्यायाम प्रदर्शन, संस्कृतिक कार्यक्रम, मिठाई वितरण आदि की जिम्मेदारियां सौंपी गई। नायब तहसीलदार प्रभुलाल मीणा, महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय के प्रवीण जांगिड़, सुबोध विद्या मंदिर के श्यामसुंदर शर्मा, कंजर बस्ती विद्यालय से सोपाल गुर्जर दुर्गापुरा ढाणी से आशा मीणा, देवपुरा से शिवकरण बैरवा, उप प्रधानाचार्य राम लक्ष्मण गुप्ता, अनुराधा कलवार नव विद्या मंदिर से बुद्धि प्रकाश शास्त्री सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों की पूर्व तैयारी शारीरिक शिक्षक शिवजी लाल जाट व गायत्री चौधरी के निर्देशन में हो रही है।


