Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsगाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, परस्पर मामले दर्ज

गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, परस्पर मामले दर्ज


Deoli News 23 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के कासीर गांव में सोमवार को दो पक्षों में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया तथा परस्पर मारपीट हो गई। इसे लेकर दोनों पक्षों ने देवली थाने में मामला दर्ज कराया है।

पहला मामला शिवानी पत्नी सुनील पारीक व संजू पारीक पत्नी राजेश पारीक निवासी कासीर में दर्ज कराया है। इसमें पीड़िता ने बताया कि उनके घर के सामने गोपाल जोशी का मकान है। उन्होंने अपनी गाड़ी अपने घर के मकान के सामने खड़ी कर दी तो गोपाल जोशी ने उन दोनों महिलाओं से ऊंची आवाज में बात की तथा बदतमीजी करने लगे। आरोप है कि गोपाल जोशी की पुत्रियां करिश्मा और राधा ने पीड़िता के साथ मारपीट की। उधर, दूसरी ओर राधा पुत्री गोपाल ने मामला दर्ज कराया है। इसमें सुनील, शंकर लाल समेत लोगों पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। वही किसी तरह की अनहोनी होने पर शंकर लाल के परिवार को जिम्मेदार ठहराया है। मामले की जान सहायक उपनिरीक्षक करण सिंह को दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d