Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsस्कूली विद्यार्थियों को निःशुल्क जर्सी वितरित की

स्कूली विद्यार्थियों को निःशुल्क जर्सी वितरित की


Deoli News 23 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में समाज सेवा से जुड़ी जनसेवा समिति ने मंगलवार को क्षेत्र के दो ग्रामीण स्कूलों में 50 बच्चों को नि:शुल्क जर्सी वितरित की।

महामंत्री महावीर कुमार जैन ने बताया कि उक्त जर्सी का वितरण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संथली व पोल्याड़ा में किया गया। यहां बारी-बारी से बच्चों को बुलाकर नि:शुल्क जर्सी दी गई। नई जर्सी पाकर बच्चे खुश हो गए। स्कूल स्टाफ ने भी समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वितरण के दौरान समिति के नवल मंगल, घीसालाल टेलर, सत्यनारायण गोयल, राजेंद्र कुमार भी मौजूद थे, जिन्होंने वितरण में सहयोग किया। उल्लेखनीय की हर वर्ष सर्दी में जन सेवा समिति राजकीय अस्पताल समेत धार्मिक स्थलों पर रहने वाले जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित करती है। वहीं हर वर्ष विद्यार्थियों को भी जर्सी का वितरण किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d