Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआरपीएससी ने जारी की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि

आरपीएससी ने जारी की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि


Desk News 26 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा तिथि जारी की गई। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि पुरालेखपाल, सहायक पुरालेखपाल, शोध अध्येता, रसायनज्ञ एवं शोध अधिकारी (कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 3 व 4 अगस्त 2024 को किया जाना प्रस्तावित है। सहायक सांख्यिकी अधिकारी (कृषि विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 25 अगस्त 2024 को किया जाना प्रस्तावित है। इसी प्रकार सहायक आचार्य (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 8 से 12 सितंबर एवं 14 व 15 सितंबर 2024 को किया जाना प्रस्तावित है। उक्त परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d