Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News4 लाख 38 हजार रुपए के साथ दो युवक गिरफ्तार, नाकाबंदी के...

4 लाख 38 हजार रुपए के साथ दो युवक गिरफ्तार, नाकाबंदी के दौरान धरे गए


Deoli News 28 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल की दूनी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 लाख 38 हजार 500 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस उपअधीक्षक सुरेश कुमार के अनुसार शनिवार को दूनी थाना प्रभारी विजय सिंह मय पुलिस जाप्ते के नाकाबंदी कर रहे थे।

इस दौरान देवली की ओर से एक तेज रफ्तार में कर आई, जो नाकाबंदी को देखकर दूनी की ओर जाने लगी। पुलिस ने पीछा कर उक्त कार को रुकवा लिया। जिसमें बैठे चालक व एक अन्य व्यक्ति भागने लगा। पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों को पकड़ा गया।

बार-बार बताया गलत नाम

इस दौरान दोनों ने बार-बार अपना नाम बदलकर बताया। वही कड़ी हिदायत के बाद पूछे जाने पर एक युवक ने अपना नाम जसकरण सिंह पुत्र गुरजीत सिंह जट सिख व दूसरे ने अपना नाम जसविंदर सिंह पुत्र लाभसिंह जट सिख निवास कांजली थाना सदर जिला संगरूर पंजाब होना बताया।

कार में मिले 4 लाख 38 हजार रुपए

जिन्हें अपनी पहचान छिपाने व शांतिभंग होने के अंदेशे में शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया वहीं उनके पास कार के कोई दस्तावेज नहीं मिले लिहाजा कार को जब्त किया गया तथा इसमें रखी 4 लाख 38 हजार 500 रुपए की राशि का संतोष पर जवाब नहीं दिए जाने पर धारा 102 सीआरपीसी में यह राशि जब्त की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इनमें से युवक जसकरण सिंह पर पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज होना सामने आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d