Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपुष्प देकर यातायात नियम पालना की गुजारिश, चालान भी किए

पुष्प देकर यातायात नियम पालना की गुजारिश, चालान भी किए

“राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह”


Deoli News 28 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत देवली की यातायात पुलिस ने रविवार को लोगों को पुष्प भेंट कर ट्रैफिक नियम पालना की गुजारिश की है। इसे लेकर यातायात प्रभारी इमरान की अगुवाई में जहाजपुर चौराहा (गौरव पथ) पर पुलिस ने नाका लगाया।

वहां से गुजरने वाले लोगों को पुष्प देकर नियम पालन की बात कही। लोगों को हेलमेट पहननने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते वक्त मोबाइल उपयोग में नहीं करने व शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की जानकारी दी। यातयात पुलिस ने ट्रैफिक के इशारे का उल्लंघन पर 6, रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर 5, क्षमता से अधिक सवारी पर 14, कार के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाने, नो पार्किंग व हेलमेट नहीं पहनने पर एक-एक समेत कुल 28 चालान किए है। इनके पेटे 4 हजार 400 रुपए की जुर्माना राशि वसूल की है। कार्रवाई दल में पुलिसकर्मी ओमप्रकाश टेपण, कैलाश भी शामिल थे। इससे पहले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस 8 शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दे चुकी है।

इसी तरह 6 चौराहे पर लोगों को पुलिस यातायात नियमों की पालना के बारे में जागरूक कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d