Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsनवनिर्मित मकान में चोर घुसे, गश्त बढ़ाने की मांग

नवनिर्मित मकान में चोर घुसे, गश्त बढ़ाने की मांग


Deoli News 30 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कुचलवाड़ा कला ग्राम पंचायत के मानसरोवर कॉलोनी निवासी एक जने ने हनुमान नगर पुलिस को अपने नवनिर्मित मकान में चोर घुसने की रिपोर्ट दी है।

यह रिपोर्ट ओमप्रकाश मीणा ने दी है। इसमें बताया कि गत 27 जनवरी की रात अज्ञात चोर उनके जयपुर-कोटा बाईपास फौजी ढाबा के पीछे स्थित मकान में पहुंचे तथा ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। घर इस दरमियान सूना था। हालांकि मकान नवनिर्मित है। इस वजह से यहां कोई सामान नहीं था। इसकी वजह से पीड़ित को नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पीड़ित ने उक्त क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। रिपोर्ट में मांग की है कि बेवजह इधर-उधर घूमने वाले तथा खाली प्लाटों पर बैठकर शराब पीने वालों पर लगाम लगाई जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d