Deoli News 30 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बारां जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के लकड़ाई गांव में गत 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस पर पूजन के विवाद पर ग्रामीणों द्वारा महिला शिक्षिका के साथ किए गए दुर्व्यवहार व प्रताड़ना के विरुद्ध अध्यक्ष राजबहादुर रेगर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन में बताया गया की संविधान के आर्टिकल 28 के तहत राजकीय संस्थानों में किसी भी धर्म को प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। इसके बावजूद वहीं के कुछ ग्रामीण और विद्यालय के शिक्षकों द्वारा जबरन विवाद खड़ा किया गया। पीड़ित महिला शिक्षिका के साथ गाली गलौज की गई व दुर्व्यवहार किया गया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। महिला ने ज़ब उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया तो और अधिक प्रताड़ित करने के लिए महिला के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया। ज्ञापन सौपने में संरक्षक अम्बालाल मौर्य, रंगलाल मीणा, पूर्व अध्यक्ष यादराम मीणा, मोहनलाल बैरवा, महेंद्र बैरवा, नवरंग वर्मा, रामलाल कटारिया, डॉ. पीसी तुनगारिया, सुरेंद्र बैरवा संगठन मंत्री, रमेश मीणा सोहनलाल ठगरिया, उपाध्यक्ष सुरेश मीणा, नोरत खींची, धर्मराज बैरवा, गौरव बैरवा आदि थे।



