Deoli News 30 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा ने सोमवार को विधानसभा सत्र में कहा कि चुनाव के दौरान आमसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भीलवाड़ा जिले से कांग्रेस का सफाया होना चाहिए।
इसके चलते भीलवाड़ा जिले कि सातों विधानसभा सीटें भाजपा ने जीती। मेवाड़ व भीलवाड़ा में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार व यहां के नेताओ ने भ्रष्टाचार, अत्याचार, लूट, जमीन आवंटन व माफियागिरी की है, जिसकी सजा जनता ने इन्हे दी है। राज्य व देश में वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण, हर घर नल आदि के माध्यम से दलित व गरीब लोगो को सहायता पहुंचाई जा रही है। पिछली सरकार के समय डीएमएफटी योजना में हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच होनी चाहिए। प्रदेश में भजन लाल सरकार द्वारा एसआईटी का गठन कर दिया गया है। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से पात्र गरीब लोगो को लाभान्वित किया गया है l उन्होंने मुकदमा नंबर 104/2010 व मुकदमा नंबर 145/2015 जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार व नेताओ के इशारे पर प्रकरणों में कार्यवाही नहीं कि गई, उक्त प्रकरणों में गरीबों को न्याय दिलवाने व दोषियों पर कार्रवाई कि मांग की। इसके बावजूद भारत सरकार द्वारा भीलवाड़ा में टेक्सटाइल पार्क स्थापना की स्वीकृत जारी की थी। लेकिन पिछली कांग्रेस सरकार ने दुर्भावना से एनओसी नहीं दी।
लिहाजा भीलवाड़ा में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना कहोनी चाहिए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र जहाजपुर के गाडोली महादेव, घाटाराणी माताजी, कुचलवाड़ा माताजी, धोड़ महादेव, चवलेश्वर, कोटड़ी श्याम व कोटाज श्याम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने की मांग की है।


