Deoli News 30 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जलदाय विभाग देवली ने मंगलवार को क्षेत्र के राजमहल गांव में मुख्य डिस्ट्रीब्यूशन लाइन पर हो रहे एक दर्जन से अधिक अवैध कनेक्शन काटे है। इससे अब अंतिम छोर तक पहुंच सकेगा।
विभाग की कनिष्ठ अभियंता हिना वैध ने बताया कि ईएसआर से लेकर देवली रोड पर हुए करीब 14 अवैध नल कनेक्शन काटे गए। कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि इन अवैध कनेक्शन को लेकर पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के निर्देश थे। अवैध कनेक्शन की वजह से अंतिम छोर तक लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा था। पूर्व में भी ऐसे कनेक्शन काटे गए थे। लेकिन फिर से इन लोगों ने अवैध कनेक्शन कर लिए। कार्रवाई दल में वीरेंद्र सिंह शक्तावत भी शामिल थे। विभाग ने ग्रामीण धर्मराज, रामस्वरूप वर्मा, महावीर, हंसराज, चांदमल, दशरथ समेत 14 लोगों के कनेक्शन काटे हैं।



