Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsवार्षिकोत्सव पर बिखरे संस्कृति के रंग, विद्यार्थियों को गुड व बेड टच...

वार्षिकोत्सव पर बिखरे संस्कृति के रंग, विद्यार्थियों को गुड व बेड टच बताया


Deoli News 3 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय शहीद हंसराज जाट राउमावि निवारिया में शनिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य महावीर मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भामाशाह शिवराज मीणा ने विद्यालय परिसर में सरस्वती माता की प्रतिमा लगाने की घोषणा की। देवली एसीबीईओ रामराय मीणा और भामाशाहों की उपस्थिति में विद्यालय की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। विद्यालय में सभी भामाशाहों एवं पूर्व छात्रों का सम्मान विद्यालय द्वारा किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टॉफ, ग्रामवासी एव विद्यार्थी उपस्थित थे।

छात्र -छात्राओं को अच्छे व बुरे स्पर्श बताएं

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में शनिवार को नो बैग डे पर छात्र छात्राओं को गुड टच बेड टच के बारे में जागरूक किया गया। इस उद्देश्य से प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना ने बताया कि बुरे स्पर्श से डरना नहीं, बल्कि मुकाबला करना चाहिए। अनजान लोगों से सम्पर्क नहीं करे, सुनसान जगह पर अकेले नहीं जाएँ।

मुसीबत में सरकार द्वारा चलाई जा रही चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1091 पर सहायता के लिए संपर्क कर सकते है। कार्यक्रम प्रभारी अनिता मीणा, उप प्राचार्य नीरज जैन, शारीरिक शिक्षक अनिल, शिवपाल मीणा उपस्थित थे। यह जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी व शिक्षक सुगनचन्द कुमावत ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d