Deoli News 5 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के काबरा का झोपड़ा जंगल से गत एक माह पूर्व चुराई गई भेड़ो के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया है।
थाना प्रभारी हीरालाल ने बताया कि यह आरोपी बंटी मीणा पुत्र भोम सिंह मीणा निवासी चांदा दंड थाना हनुमान नगर है। जिसे पीड़ित हेमराज मीणा की चोरी की रिपोर्ट पर कार्रवाई कर गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त पिकअप को जब्त कर लिया है तथा सात भेड़ भी बरामद कर ली। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने पर जेल भेजने के आदेश हुए। पुलिस दो अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही।


