Deoli News 6 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति देवली एवं कालेड़ा कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन (धर्मार्थ ट्रस्ट) की चल चिकित्सा इकाई की ओर से 10 फरवरी को देवली में नि:शुल्क चिकित्सा व परामर्श शिविर आयोजित होगा।
समिति अध्यक्ष घीसालाल टेलर व कैम्प संयोजक कन्हैयालाल लुनीवाल ने बताया कि परामर्श शिविर का आयोजन तहसील परिसर स्थित राजस्थान पेंशनर भवन में होगा। शिविर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें आयुर्वेद चिकित्सक श्वास, खांसी, जुकाम, चर्म रोग, अतिसार, मुखपाक, पुरुष ग्रंथि विकार, मधुमेह, स्त्री रोग समेत रोगों की जांच कर परामर्श देंगे। शिविर में दवाइयां भी नि:शुल्क दी जाएगी। वहीं जिन रोगियों को चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार की जरूरत होगी। उन्हें कालेड़ा आयुर्वेदिक औषधालय में उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।



