Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsइंडस्ट्री विजिट को रवाना किया, सूर्य नमस्कार का अभ्यास जारी

इंडस्ट्री विजिट को रवाना किया, सूर्य नमस्कार का अभ्यास जारी


Deoli News 9 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी के विद्यार्थियों की इंडस्ट्री विजिट को पंचायत समिति देवली प्रधान गणेशराम जाट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कौशल मित्र लादूलाल मीणा ने बताया कि विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित आईटी व ब्यूटी के विद्यार्थियों को कोटा भ्रमण के लिए ले जाया गया है। प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए कोटा में ब्यूटी एवं आईटी से संबंधित संस्थानों का अवलोकन करवाया जाएगा। पूजा सेन, चंद्रशेखर, संगीता जैन, त्रिलोकचंद, दिव्यांशी जैन, चेल्सी उपस्थित थे।

सूर्य सप्तमी की तैयारी शुरू

आगामी 14 फरवरी को सूर्य सप्तमी पर प्रदेश के सभी विद्यालयों में छात्र छात्राओं द्वारा सूर्य नमस्कार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसकी पूर्व तैयारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड के छात्र-छात्रा शारीरिक शिक्षक अनिल कुमार टेलर, प्रधानाचार्य प्रेम लाल मीना के निर्देशन में हो रही है। सूर्य नमस्कार के अभ्यास को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह है। इसी तरह ब्लॉक की सरकारी स्कूलों में भी सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d