आम रास्ते पर पक्का निर्माण, ग्रामीणों ने कलक्टर से लगाई गुहार
Jahazpur News 9 फरवरी (आज़ाद नेब) आम रास्ते पर सालों से कब्जा जमाए बैठे अतिक्रमियों के आगे पंडेर प्रशासन बेबस है। जिसके चलते अब तक रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने में प्रशासन नाकाम हो रहा है।
इसे लेकर ग्रामीणों ने जिला कलक्टर के नाम नायब तहसीलदार सत्यनारायण आचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि यह मामला ग्राम पंचायत पंडेर के जवाहर कॉलोनी का है। दरअसल 19 फरवरी 2020 मे लगे जनसुनवाई के कैम्प में तत्कालीन उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपकर रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई थी। तत्कालीन उपखंड अधिकारी ने मामले को गंभीरता लेकर जेसीबी मशीन से रास्ते के अतिक्रमण को ध्वस्त भी करवा दिया था। लेकिन कुछ महीनों में ही अतिक्रमियों द्वारा रास्ते को वापस अवरूद्ध कर पक्का निर्माण कर लिया। इससे कॉलोनीवासियों को आने जाने में परेशानी हो रही है। आरोप है कि पूर्व वार्ड पंच अपने पद का दुरूपयोग कर ग्राम पंचायत को गलत तथ्य की जानकारी देकर अपने पति के नाम इसी जगह का पट्टा चाहता था। इस बात तत्कालीन सरपंच ने पट्टा बनाकर उस हस्ताक्षर भी कर दिए थे।
लेकिन ग्राम विकास अधिकारी ने इस पट्टे पर हस्ताक्षर करने से पहले जांच पड़ताल की। जिसमें पट्टे की जगह गलत पाई गई। इसके चलते पट्टा भी नहीं मिला। कॉलोनीवासियों ने पंचायत द्वारा बनाए गए पट्टे को खारिज करने की मांग की है।


