Deoli News 9 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा टोंक के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना ने 21 से 28 फरवरी तक चलने वाले लाभार्थी संपर्क अभियान का देवली निवासी अंकित जैन डाबर को टोंक जिला सहसंयोजक नियुक्त किया है।
अंकित जैन ने बताया कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अति महत्वाकांक्षी अभियान है। इसके तहत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के 15 लाभार्थियों से घर-घर जाकर संपर्क करना है। साथ ही नई योजनाओं के बारे में बताना रहेगा।


