Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsमुफ्ती सलमान की गिरफ्तारी पर मुस्लिम समाज का विरोध

मुफ्ती सलमान की गिरफ्तारी पर मुस्लिम समाज का विरोध

राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन


Jahazpur News 9 फरवरी (आज़ाद नेब) मुफ्ती सलमान अजहरी की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को नमाज़ जुमा के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने नायब तहसीलदार मदन लाल शर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपकर विरोध दर्ज कराया।

अंजुमन मुस्लिम नौजवान कमेटी के आह्वान पर जामा मस्जिद से जुलूस निकाल कर उपखंड कार्यालय पर पहुंचे। जामा मस्जिद इमाम अब्दुर्रहमान ने कहा कि मुफ्ती सलमान अजहरी द्वारा पढ़ी गई इस शायरी को भाजपा ने हेट स्पीच बताया ओर गुजरात के दो थानों में मामला दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने मुफ्ती को मुंबई से गिरफ्तार किया है जबकि मुफ्ती के इस बयान मे कहीं हिन्दू शब्द नहीं है ओर ना ही किसी समुदाय को निशाना बनाया गया है। फिर भी हिन्दू मुसलमान करने वाली भाजपा ने इसे अपने फ़ायदे के लिए इसको राजनीतिक रंग देते हुए बेवजह मुफ्ती सलमान अजहरी को गिरफ्तार किया। जिसका पूरे देश में विरोध किया जा रहा है।

इस दौरान तकिया मस्जिद इमाम जफरूद्दीन, अंजुमन कमेटी सदर रफीक केजीएन, हाजी सत्तार गौड़, रसीद नेब, शरीफ अंसारी, मोहम्मद असलम मंसूरी, सरफुद्दीन पठान, रफीक पुवांर, आदिल तंवर सहित सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d