Deoli News 9 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीखाटू श्याम सिरोही धाम देवली में आगामी 14 फरवरी को द्वितीय पाटोत्सव एवं बसंत पंचमी उत्सव मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है।
इसे लेकर 14 फरवरी सुबह श्रीखाटू श्याम बाबा का पंचामृत से अभिषेक होगा। वहीं दिव्य वस्त्र (बसंती कलर) बदला जाएगा। यह वस्त्र पीले रंग का होता है, जो बाबा से 365 दिन लिपटा रहता है। यह बसंती कलर का वस्त्र केवल बसंत पंचमी को बदल जाता है। इस दौरान खाटू मंदिर में सुबह 10 बजे से दिव्य वस्त्र प्रसाद स्वरूप बांटा जाएगा। पाटोत्सव के तहत दोपहर में भजन अमृत रस गंगा का आयोजन होगा। इच्छुक श्रद्धालु सिरोही स्थित मंदिर से 10 बजे यह वस्त्र प्रसाद स्वरूप प्राप्त कर सकते हैं।


