छात्रा व ग्रामीणों ने दी शिकायत, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
Deoli News 9 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गैरोली में कार्यरत एक शिक्षक द्वारा विज्ञान संकाय की 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ संबंध बनाने व आए दिन परेशान करने के मामले की शिकायत के बाद शुक्रवार को सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ विद्यालय के बाहर जमा हो गई।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य को खरी खोटी सुनाई व आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत ग्रामीणों की ओर से भी दर्ज कराई गई। ग्रामीणों ने बताया की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गैरोली में कार्यरत एक शिक्षक 12वीं कक्षा की विज्ञान संकाय की छात्रा को पिछले कई माह से नाजायज परेशान कर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। गत 10-15 दिनों से विद्यालय की छात्रा मायूस नजर आ रही थी। वहीं इसकी शिकायत घर वालों को करने की उसकी हिम्मत नहीं हो पा रही थी। प्रतिदिन दबाव बनाने से परेशान विद्यालय की छात्रा ने शुक्रवार को अपने भाई को फोन पर सूचना दी।

सूचना पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
वहीं इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली तो शुक्रवार को सैकड़ो संख्या की संख्या में ग्रामीण विद्यालय के बाहर एकत्र हो गए और अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर अड गए। इस मामले को लेकर ग्रामीणों व छात्रा की ओर से प्रधानाचार्य बाबू खान को लिखित में शिकायत दी गई है। प्रधानाचार्य बाबू खान का कहना है कि शुक्रवार को ग्रामीणों व एक स्कूली छात्रा की ओर से विद्यालय के एक अध्यापक के खिलाफ शिकायत दी गई है। शिकायत मिलने के बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई है शुक्रवार की शाम को जांच कमेटी गैरौली विद्यालय पहुंची है।



