Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsशादी के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपए ऐंठने व बलात्कार के आरोप...

शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपए ऐंठने व बलात्कार के आरोप में फंसाने का आरोप


Deoli News 9 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के लुहारी निवासी एक व्यक्ति ने एक महिला पर साजिश के तहत शादी कर रुपए ऐंठने व बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी देने के आरोप का इस्तगासा के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया है।

दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित पंकज मीणा निवासी लुहारी ने बताया कि 3 अगस्त 2023 को वह घर पर नहीं था। घर पर पीड़ित की माता अकेली थी। इसी दौरान मधु मीणा पुत्र कालूराम मीणा निवासी अहीरों का मोहल्ला नयागांव थाना दूनी आई तथा मां को कहा कि वह घर छोड़कर आ गई है तथा पंकज से शादी चाहती है। मां के मना करने पर उसने आत्महत्या करने की धमकी दी। तीन दिन बाद जब पीड़ित वापस आया तो मधु ने पीड़ित से शादी की जिद करने लगी। जिस पर पीड़ित मधु के साथ पति-पत्नी की हैसियत से रहने लग गया।

वहीं एक सितंबर 2023 को मधु के पिता कालूराम मीणा ने आकर सामाजिक तरीके से झगड़े के पेटे पीड़ित स्व एक लाख 90 हजार रुपए लिए। जबकि कालू मीणा ने साजिश रचते हुए अपने पुत्री की गुमशुदगी दूनी थाने में भी दर्ज करवा दी थी। वहीं 30 अक्टूबर 2023 को पीड़ित और उसकी मां बड़ा नया गांव गए थे। जब वापस आकर घर पर देखा तो मधु मीना घर पर नहीं थी, जिसकी सूचना मैंने मधु के पापा कालूराम को दी तो उन्होंने भी मधु के घर नहीं पहुंचने की बात कही। जिस पर मधु मीणा की गुमशुदगी हनुमान नगर थाने में दर्ज करवा दी। कुछ दिन बाद पता चला कि मधु मीणा ने अपने भाई विनोद, काका सीताराम, काकी शर्मा देवी व जीजा हरिराम के साथ मिलकर साजिश रचते हुए वापस अपने गांव चली गई।

जब पीड़ित मधु मीणा के घर गया तो ससुर कालूराम ने मुझे मधु को छोड़ने की बात स्टांप पर लिखकर देने तथा 5 लाख रुपए देने की बात कहीं। ऐसा नहीं करते पर बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई गोपाल लाल को सौंप दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d