Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबेख़ौफ़ बजरी माफियाओं ने मारपीट की

बेख़ौफ़ बजरी माफियाओं ने मारपीट की

तीन जने घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम


Jahazpur News 9 फरवरी (आज़ाद नेब) क्षेत्र में बेलगाम हुए बजरी माफियाओं ने दो अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को मारपीट घटनाओं को अंजाम दिया।

गुस्साएं ग्रामीणों ने एमडीआर 7 बिदंयाभाटा के यहां पर आधा घंटे तक जाम लगाया। पुलिस उपाधीक्षक की समझाइश के बाद जाम खुला। जानकारी के अनुसार घाटी का बाड़ा गांव स्थित दुकान के बाहर से तेज गति से अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर निकालकर ले जाने पर उलहाना दिया। इस बात को लेकर माफियाओं ने ग्रामीणों व उनके परिवार के लोगों को कुचलकर मारने की धमकी दी। जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को थाने में दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से बेखौफ माफियाओं ने दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट कर डाली।

गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

मारपीट की घटना पर गुस्साएं ग्रामीणों ने एमडीआर 7 बिदंयाभाटा में आधे घंटे तक रोड़ को जाम कर दिया।

जाम लगने की सुचना पर पुलिस उपाधीक्षक हंसराज बैरवा मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से समझाइश कर जाम को खुलवाया। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल करवा कर घायलों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d