Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationकच्ची बस्ती में स्वच्छता व परिवार नियोजन का महत्व समझाया

कच्ची बस्ती में स्वच्छता व परिवार नियोजन का महत्व समझाया


Deoli News 16 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में विशेष शिविर के चौथे दिन वॉलिंटियर्स ने स्वच्छता रैली निकाली।

इस दौरान रैली स्वच्छता का संदेश देते हुए मुख्य बाजार होते हुए पटेल नगर देवली कच्ची बस्ती (गोद ली बस्ती) में पहुंची। कार्यक्रम अधिकारी रिंकू पंचोली ने बताया कि वहां पहुंचकर रैली ने परिवार कल्याण कार्यक्रम पर अभिनय किया। यहां के लोगों को स्वच्छता एवं परिवार नियोजन का संदेश दिया। जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन पर अभिनय करते हुए वॉलिंटियर्स ने छोटा परिवार सुखी परिवार को महत्व को समझाया। स्थानीय व्यक्तियों ने इस नाटक में देखने की रुचि दिखाई। इसके बाद रैली स्थानीय विद्यालय पहुंची। वहां साफ सफाई की, पेड़ पौधे की निराई गुड़ाई का कार्य किया। इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक राजेश जैन, सुनीता चंदेल, आयशा पठान, पीयूष साहू उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d