Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजलदाय विभाग का विशेष अभियान 28 फरवरी तक, अवैध कनेक्शन काटेंगे

जलदाय विभाग का विशेष अभियान 28 फरवरी तक, अवैध कनेक्शन काटेंगे

राशि जमा कराकर नियमित कनेक्शन ले सकेंगे उपभोक्ता


Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग के सचिव के निर्देश पर 28 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अवैध नल कनेक्शन काटे जाएंगे।

जलदाय विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि विभाग के सचिव के निर्देशानुसार प्रदेशभर में पाइपलाइन, राइजिंग मेन लाइन समेत वितरण पाइप लाइनों पर अवैध कनेक्शन के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उपखंड देवली में अगले माह से अवैध कनेक्शन के खिलाफ न केवल कानूनी कार्रवाई की जाएगी, बल्कि कनेक्शन भी काटे जाएंगे। सहायक अभियंता ने बताया कि यदि कोई उपभोक्ता ने जल वितरण पाइपलाइन पर अवैध कनेक्शन लिया है तो 28 फरवरी तक राज्य सरकार के निर्देशानुसार (31 मार्च 2017) की धारा 19 के तहत 1100 रुपए एकमुश्त जमा कराने तथा कम से कम 30 हजार लीटर औसत मासिक उपभोग के आधार पर एक वर्ष के जल उपभोग की 5 गुना राशि जमा कराकर कनेक्शन को नियमित किया जा सकेगा। इस अवधि के बाद विभाग के विशेष अभियान के तहत अवैध कनेक्शन धारकों पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d