Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsपशुधन कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

पशुधन कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत


Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अमरवासी में आसन से रामनगर रोड पर रविवार देर रात तेज गति से आ रही एक कार व बाइक टक्कर में पशुधनकर्मी यादराम मीणा की दर्दनाक मौत हो गई।

एएसआई गोपाल ने बताया कि गोकुलपुरा निवासी हाल कोटा रोड निवासी यादराम मीणा पशु कुत्रिम गर्भधान इंडिया कंपनी में कार्यरत था, जो कि पशुओं के कृत्रिम गर्भधान का कार्य करता था। वह बीती रात काम कर अपने घर की ओर आ रहा था। इस दौरान तेज गति से आई कार ने यादराम की बाइक के टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पशुधन कर्मी यादराम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर हनुमान नगर पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को राजकीय चिकित्सालय देवली में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपर्द कर दिया। वहीं मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d