Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रदेश संयोजक सौम्या गुर्जर व सहसंयोजक दीनदयाल कुमावत ने लाभार्थी संपर्क अभियान का देवली निवासी अंकित जैन डाबर को टोंक सवाईमाधोपुर लोकसभा का संयोजक नियुक्त किया है।
इसी तरह सवाईमाधोपुर के पूर्व सभापति कमलेश जेलिया व विमला शर्मा को लोकसभा का सहसंयोजक नियुक्त किया है। जैन ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अतिमहत्वाकांक्षी अभियान है। इस अभियान में भाजपा के टोंक सवाईमाधोपुर के 3 लाख 59 हजार लाभार्थियों से घर जाकर संपर्क करना है। अभियान 25 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगा।


