Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsविदेश से एमबीबीएस की डिग्री दिलवाने के नाम पर 6 लाख रुपए...

विदेश से एमबीबीएस की डिग्री दिलवाने के नाम पर 6 लाख रुपए की धोखाधड़ी

पीड़िता ने दर्ज कराया मामला


Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां थाने में जरिए इस्तगासा के विदेश में एमबीबीएस की डिग्री दिलवाने के नाम पर 6 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज हुआ है। प्रकरण के अनुसार पीड़ित फरजाना बानो पत्नी एहसानउद्दीन निवासी आजाद मार्ग हिंडोली जिला बूंदी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री नारेन तब्बसुम मेडिकल साइंस की पढ़ाई कर रही थी।

इसी दौरान उनके एक रिश्तेदार शोएब अली पुत्र रमजानी खान निवासी टोडारायसिंह ने कहा कि वह कजाकिस्तान से एमबीबीएस कर रहा है। उसका एडमिशन साहिब पठान पुत्र इमरान पठान निवासी उदई कला गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर ने करवाया है। रिश्तेदार शोयब ने हमारा सम्पर्क जयपुर में पटेल ब्रदर्स अब्रोड कंसलटेंसी 332 अग्रवाल कापलेक्स सूरज पोल रामगंज चौपड़ में एक कंसलटेंसी एजेंसी चलाने वाले साहिब पठान से करवाया और कहा कि यह कजाकिस्तान से एमबीबीएस करवाता है।

6 लाख रुपए की फीस में बताए चार खर्चे

साहिब पठान ने पीड़िता को वेस्ट कजाक मराट ओसपानोव मेडिकल यूनिवर्सिटी अक्तोत में एमबीबीएस में एडमिशन करवाने के लिए 6 लाख रुपए की फ़ीस बताई।

इसमें एयर टिकट, कॉलेज फीस, हॉस्टल फीस व परिवहन खर्च शामिल बताया। झांसे में आकर पीड़िता ने साहिब के बताए अनुसार अलग अलग लोगों के खाते देवली के पंजाब नेशनल बैंक में बैंक ऑफ बड़ौदा हिण्डौली के द्वारा 5 लाख रुपए डाल दिए।

यूनिवर्सिटी ने फीस जमा होने से किया इनकार

बाद में साहिब खान ने पीड़िता की पुत्री नारेन तबस्सुम को 26 फरवरी 2022 को दिल्ली बुलवाकर फ्लाइट से कजाकिस्तान भेज दिया। वहां तब्बसुम ने जब यूनिवर्सिटी में संपर्क किया तो बताया कि आपका एडमिशन तो करवा दिया गया है। लेकिन फीस जमा नहीं करवाई है। इसके बाद तब्बसुम वहां पर परेशान होती रही। वहीं जब साहिब पठान से पैसे मांगे तो उसने कहा कि वह फीस जल्द जमा करवा देगा। लेकिन फीस जमा नहीं करवाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच हेडकांस्टेबल जावेद को सौंप दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d