Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedकलक्टर, एसपी निजी वाहन से दौरे पर, बजरी वाहनों पर कार्रवाई के...

कलक्टर, एसपी निजी वाहन से दौरे पर, बजरी वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश


Deoli News 3 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की हनुमान नगर थाना पुलिस ने शनिवार नाकाबंदी के दौरान बजरी का परिवहन करते दो ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। वही उनके चालकों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक शाहपुरा के मीडिया प्रकोष्ठ के अनुसार शनिवार को जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार निजी वाहन से जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्हें बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली जाती हुए दिखी। दोनों अधिकारियों ने थाना प्रभारी हनुमान नगर, जहाजपुर व पंडेर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खा ने अमरवासी के पास नाकाबंदी का दो ट्रैक्टर ट्राली परिवहन करते पकड़ी है। वहीं पुलिस ने दिनेश कुमार पुत्र मिश्रीलाल मीणा निवासी विंध्याभाटा थाना जहाजपुर तथा तेजपाल पुत्र मदनलाल मीणा निवासी छाबड़िया पुलिस थाना जहाजपुर को डिटेन किया है। साथ ही खनिज विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए सूचना दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d