Desk News 5 मार्च ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अपना घर आश्रम भरतपुर के तत्वावधान में टोंक में चलाए जा रहे आश्रयहीन लोगो को रेस्क्यू कर उन्हें अच्छी गुजर बसर करने के लिए भरतपुर आश्रम में पहुँचाया गया।
उल्लेखनीय है भरतपुर स्थित अपना घर आश्रम की ओर से बेसहारा लोगों को ढूंढकर उन्हें भरतपुर पहुँचाया जाता है। जहाँ उनकी अच्छी देखरेख होती है। टोंक हेल्पलाइन प्रभारी भगवान भंडारी ने बताया कि उक्त अभियान के अंतर्गत मंगलवार दूसरे दिन टोंक, मेंदवास, पीपलू, निवाई से 6 लावारिस घूम रहे आश्रयहीन लोगो को रेस्क्यू कर इन्हें दो एम्बुलेंस के माध्यम से जयपुर ओर भरतपुर आश्रम में पहुचाया गया। मंगलवार को रेस्क्यू किये गए 6 आश्रयहीन लोगो मे एक विकलांग, एक गम्भीर बीमार से ग्रसित, 2 विमंदित व 2 शामिल है। अभियान अजमेर टीम के नरेंद्र तिवाड़ी, वंदना प्रजापत व टोंक हेल्पलाइन प्रभारी भगवान भण्डारी ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और प्रयास रहेगा कि कोई भी व्यक्ति लावारिस ओर आश्रयहीन जीवन नहीं रहे। उन्होंने बताया कि अपने क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति ऐसे आश्रयहीन, लावारिस घूम रहे लोगो के सम्बंध में 9414200209 पर हेल्प लाइन पर सूचना दे सकते है।




