Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ कस्बे में पिछले दिनों मंदिर से चोरी हुए घंटे की बरामदगी नहीं होने के बाद नवयुवक मंडल ने नए घंटे खरीदे है।
जानकारी के अनुसार गत 27 फरवरी को अज्ञात चोर 10 किलो वजनी के 2 घंटे प्राचीन खेड़ेश्वर महादेव मंदिर से चुराकर ले गए थे। इसी तरह चोरों ने अन्य मंदिरों से भी घंटे चुराए थे। बिना घंटे के मंदिर में आरती सुनी हो रही थी। वही मामला दर्ज कराए जाने के बावजूद पुलिस चोरों का पता नहीं लगा सकी। इसे लेकर नवयुवक मंडल ने नए घंटे खरीदे हैं। उल्लेखनीय है कि गत कस्बे के मंदिरों में झालर घंटी चुराने का गिरोह सक्रिय है। अब तक आधा दर्जन से अधिक मंदिरों में इस तरह की चोरी हो चुकी है। इसी तरह बीती रात अज्ञात चोर कुएं से मोटर व डोरी अन्य उपकरण भी चुराकर ले गए। कस्बे के नहर के पास स्थित स्थान से सोमवार रात को अज्ञात चोर सोलर प्लांट के लिए लगाई गई कुएं की मोटर डोरी व अन्य उपकरण चुराकर ले गए।
इसे लेकर सरोली निवासी रामलाल पुत्र राम रतन ढोली ने दूनी थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं डेढ़ माह पहले भी सोलर प्लांट के उपकरण भी अज्ञात चोर चुराकर ले गए थे।
सगस महाराज की दान पेटी तोड़कर चोरी
देवली थाना क्षेत्र के देवपुरा स्थित सगसजी के स्थान पर लगी हुई दान पेटी को अज्ञात चोरों ने तोड़कर नकदी चुरा ली। सूचना मिलने पर ग्रामीण राजेश, सुरेंद्र, भंवरलाल, महेंद्र, रमेश, जय सिंह व हीरालाल के साथ मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश ने थाने में पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एएसआई करण सिंह को जांच सौंपी है।


