Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा के लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवली में घर-घर जाकर संपर्क किया तथा अनुभव जाने।
लाभार्थी योजना के लोकसभा संयोजक अंकित जैन ने बताया कि अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से संपर्क किया तथा उन्हें पत्रक दिया। इन लाभार्थियों को मोदी की गारंटी का पर्चा भी सौपा। लाभार्थी योजना के तहत 25 फरवरी से शुरू हुए उक्त अभियान के तहत पूरे लोकसभा क्षेत्र में 3 लाख 60 हजार लाभार्थियों से संपर्क करने का लक्ष्य है। संपर्क अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत समेत कई कार्यकर्ता थे। जानकारी के अनुसार बुधवार को भी यह है संपर्क अभियान रहेगा।



