Deoli News 9 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका मुख्यालय देवली स्थित न्यायालयों पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल एवं न्यायिक न्यायालयों से 942 प्रकरण रखे गए। इनमें कुल 143 प्रकरण निस्तारित किए गए।
उक्त प्रकरणों में से तालुका विधिक सेवा समिति देवली में प्रिलिटिगेशन के 640 प्रकरणों में से 88 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर 13 लाख 41 हजार 520 रूपए की रिकवरी के लिए समझौता हुआ। इसी प्रकार न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली के 139 प्रकरण लोक अदालत में रखे गए। इनमें से 25 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर 20 लाख 78 हजार रुपए दिलाए गए। इसी प्रकार अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली में कुल 105 प्रकरण रखे गए। इनमें 9 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर कुल 12 लाख 41 हजार रूपए दिलवाए गए। ग्राम न्यायालय देवली में 21 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। राजस्व न्यायालय से लोक अदालत की तैयारी के दौरान 4 हजार 942 प्रिलिटिगेशन एवं लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया है।
लोक अदालत में बैंच के पीठासीन अधिकारी लोकेश कुमार मीना, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली तथा सदस्य दुर्गाप्रसाद मीणा उपखण्ड अधिकारी व बाबूलाल मीणा अधिवक्ता उपस्थित थे। वहीं रीडर हरीश जैन, पुष्पेन्द्र अग्रवाल व भजनलाल मीणा रीडर एवं बृजमोहन शर्मा व अधिवक्ताओं का सहयोग रहा।


