Deoli News 9 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इनरव्हील क्लब ने महिला दिवस पर शुक्रवार को घर-घर जाकर कामगार महिलाओं को सम्मानित किया गया।
क्लब अध्यक्ष ज्योति मंगल ने बताया कि इनरव्हील क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पर घर-घर जाकर काम करने वाली महिलाओं को शाॅल ओढाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके जीवन से जुड़ी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।क्लब सदस्यों द्वारा उन महिलाओं को अपने बच्चों को शिक्षित व सबल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान क्लब सचिव अनु शर्मा, वर्षा मंगल, शेफाली मंगल, मीना सिंहल, भारती अग्रवाल, डिंपल गोयल, सुनीता गुप्ता, नेहा अग्रवाल, सोनू चोधरी, मनीषा अगवाल आदि सदस्य उपस्थित थी।



