Deoli News 9 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शुक्रवार रात एजेंसी स्थित शिव मंदिर में महिला मंडल की ओर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर मंदिर की विशिष्ट सजावट की गई।
कार्यक्रम से जुड़े टीकम सेन ने बताया कि इस मौके पर शिव मंदिर में भगवान की पंचायत की फूलों से मनमोहक सजावट की गई। वही महिलाओं ने यहां भगवान के भजन गाए। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव, मां पार्वती, नंदीश्वर समेत देवगण की सजीव झांकी सजाई गई तथा भगवान शिव की ढोल बाजों के साथ बारात निकली। बारात में शामिल महिलाएं, पुरुष नाचते, गाते हुए चल रहे थे। एजेंसी एरिया के कई जगहों पर बारात पर लोगों ने पुष्प बरसाए। वही शिव मंदिर की लाइटिंग से विशेष सजावट की गई, जो आकर्षक थी। कार्यक्रम में महिला मंडल की सुमित्रा सेन, संतोष मेडतवाल, कृष्णा कंवर, कल्पना दाधीच, गीता वैष्णव, कुसुमलता पाराशर, द्वारकी जांगिड़, रेनू सेन, विजयलक्ष्मी, श्यामा शर्मा, सीमा शर्मा समेत मौजूद थी। जिन्होंने कार्यक्रम में मिलकर सहयोग किया।



