Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsन्यायिक, चिकित्सा व राजनीतिक क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान किया

न्यायिक, चिकित्सा व राजनीतिक क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान किया

“इंटरनेशनल वीमेन’ डे


Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दिगंबर जैन महासमिति देवली संभाग की ओर से शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस शहर के पटेल नगर स्थित पार्श्वनाथ मंदिर में आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सा, न्यायिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में भूमिका निभाने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।

संभाग की अध्यक्ष विनीत जैन व प्रीति जैन ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट संयोगिता गहलोत, प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी माया सुवालका तथा राजकीय चिकित्सालय देवली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन माथुर थी। यहां मंच का संचालन रंजना जैन व मनीषा जैन ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में माया जैन ने मंगलाचरण तथा राजकुमारी जैन ने स्वागत गीत गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम दो चरणों में किया गया। पहले चरण में वृद्ध महिलाओं व अलग-अलग क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं का सम्मान किया गया। जबकि दूसरे चरण में मनोरंजन गेम्स खेले गए। कार्यक्रम में महिलाओं की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। वही लकी ड्रा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वैश्य समाज की सभी अध्यक्ष समेत 300 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d