Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने थाना क्षेत्र के गणेश रोड पर दो अलग-अलग स्थान पर ताशपत्ती खेल रहे चार जनों को गिरफ्तार कर 1200 रुपए जब्त कर लिए है।
पुलिस ने बताया कि हेड कांस्टेबल बद्रीलाल गश्त करते हुए जब गणेश रोड पर पहुंचे। वहां पर टोनी पुत्र चांदमल लोढ़ा निवासी गणेश रोड देवली व सुरेश कुमार पुत्र छोटू लाल रेगर निवासी अंबेडकर कॉलोनी ताशपत्ती खेलते पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से 400 रुपए जब्त कर लिए। इसी प्रकार हेड कांस्टेबल संदीप यादव व कांस्टेबल राजेंद्र ओर प्यारेलाल ने भी गश्त के दौरान गणेश रोड पर पत्थर की टाल के समीप जुआ खेल रहे हरिराम पुत्र शिवजी राम रेगर निवासी अंबेडकर कॉलोनी तथा बृजेश पत्र छोटू लाल रेगर निवासी अंबेडकर कॉलोनी को गिरफ्तार कर ताश की पत्ती सहित 720 रुपए जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।



