Deoli News 9 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के राज्य मुख्यालय जयपुर एवं निदेशालय बीकानेर के आदेश अनुसार ओवायएमएस पोर्टल पर देवली ब्लॉक के कई विद्यालयों का बीएसजी पंजीकरण स्थानीय संघ कार्यालय पर किया जा रहा है।
इसमें शनिवार को गुराई, चारनेट, सीतापुरा, स्यावता, बालूंदा, सरदारपुरा, रामसागर, बडोली गैरोली सहित कई राजकीय विद्यालयों का ओवायएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण किया गया। संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि देवली ब्लॉक के सभी राजकीय विद्यालयों का पंजीकरण 9 से 11 मार्च तक किया जा रहा है। स्काउटर मुकेश प्रजापति, अनिल गौतम, खेमराज मीना के निर्देशन में पंजीकरण कार्य किया जा रहा है। शनिवार को लगभग 350 स्काउट गाइड का पंजीकरण किया गया। विद्यालय, यूनिट लीडर, स्काउट गाइड, कब, बुलबुल,रोवर, रेंजर को बीएसजी यूनिक आईडी बनाकर जोड़ा जा रहा है। लोकेश सेन ने स्काउट कार्यालय को ताले भेंट किए।




