Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationकंप्यूटर अनुदेशकों की मांग, ग्रेड पे बदले और पदनाम भी...

कंप्यूटर अनुदेशकों की मांग, ग्रेड पे बदले और पदनाम भी…


Deoli News 10 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शिक्षा विभाग में नियुक्त ब्लॉक के कंप्यूटर अनुदेशक संघ ने समान कार्य के बदले समान वेतन की मांग को लेकर रविवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन में बताया कि जब समान शैक्षणिक योग्यता वाले व्याख्याता, जो कि कक्षा 11 व 12 को पढ़ाते हैं। उन्हें 4800 ग्रेड पे दी जाती है तो सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक को 3600 ग्रेड पे ही क्यों दी जा रही है। इसी तरह वरिष्ठ अध्यापक कक्षा 9 एवं 10 को पढ़ाने के बदले 4200 ग्रेड पे ले रहे हैं, जबकि इसी कार्य के लिए बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक को महज 2800 को ग्रेड पे दी जा रही है। राजस्थान कंप्यूटर शिक्षक संघ की मांग है कि सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक का पदनाम कंप्यूटर व्याख्याता, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक का नाम वरिष्ठ कंप्यूटर अध्यापक तथा ग्रेड पे 4800 एवं 4200 की जाए। ज्ञापन सौपने में अनुदेशक संघ के अध्यक्ष शिवपाल मीणा, सदस्य निर्मल कुमार शेर, सुरेन्द्र बैरवा, भरत कुमार, मुकेश शर्मा, आनंद कुमार व दीपक मीणा थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d