Deoli News 22 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कालिका पेट्रोलिंग यूनिट देवली की ओर से बुधवार को सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों में जाकर बालिकाओं के लिए ऑनलाइन वर्चुअल क्लास का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करना रहा। ऑनलाइन वर्चुअल क्लास के दौरान बालिकाओं को 112 आपातकालीन हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। इस दौरान राजकोप सीटीजन एप के विभिन्न फीचर्स के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई तथा उसका एक डेमो इमरजेंसी कॉल करके लाइव दिखाया गया। बालिकाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत उचित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें तथा साइबर अपराध की स्थिति में समय पर शिकायत दर्ज कराएं।
इस मौके पर अंजना चौधरी एएसआई, हेडकांस्टेबल रजिया बानो, महिला कांस्टेबल नीलम, महिला कांस्टेबल सुनीता, महिला कांस्टेबल गायत्री व आशा द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया गया और अहम कानूनी जानकारी दी गई।


