Saturday, July 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk18वें दिन 'छोटा हरिद्वार' पहुंचा केदारनाथ पदयात्री

18वें दिन ‘छोटा हरिद्वार’ पहुंचा केदारनाथ पदयात्री


Deoli News 25 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के आवा के राजकलेश्वर महादेव मंदिर से कांवड़ यात्रा पर निकले जूनिया निवासी 22 वर्षीय रोशन गुर्जर ने अपनी पदयात्रा के 18वें दिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित ‘छोटा हरिद्वार’ पहुंचकर पवित्र गंगा में डुबकी लगाई।

दरअसल रोशन गुर्जर गत 8 जुलाई को कावड़।के जल भरकर करीब 1000 किलोमीटर लंबी इस यात्रा पर रवाना हुए थे और अब तक करीब 550 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर चुके हैं। उनका लक्ष्य 11 अगस्त तक केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक करना और अपनी मां के उत्तम स्वास्थ्य तथा खुशहाली की कामना करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here