Friday, July 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपुलिस ने 351 किलो मादक पदार्थ के साथ कार पकड़ी, बजरी की...

पुलिस ने 351 किलो मादक पदार्थ के साथ कार पकड़ी, बजरी की आड़ में हो रहा था खेल

  • नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश, आरोपी फरार

  • 52.68 लाख का डोडा पोस्त और 18 लाख की कार जब्त


Jahazpur News 24 जुलाई (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 351.220 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली। जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

बरामद मादक पदार्थ और वाहन की कुल अनुमानित कीमत 70.68 लाख रुपए बताई गई है। वृताधिकारी रेवडमल मौर्य ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार रात नेशनल हाईवे 148डी भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध किआ कैरेंस कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और नाकाबंदी तोड़ते हुए भाग निकला। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया तो चालक वाहन को नेशनल हईवे रोड पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। तलाशी लेने पर कार से 351.220 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने का भी खुलासा हुआ।

पुलिस ने कार और मादक पदार्थ को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है तथा मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी दयाराम चौधरी, एएसआई राजेंद्र कुमार, हेडकांस्टेबल मानसिंह, कांस्टेबल संदीप, विजय कुमार, बाबूलाल और गिरधारी लाल की भूमिका रही।

पुलिस के अनुसार बरामद डोडा पोस्त की अनुमानित बाजार कीमत 52.68 लाख रुपए, जबकि जब्त कार की कीमत करीब 18 लाख रुपए आंकी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here