Friday, July 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमहिला कृषकों को उड़द की उन्नत खेती का प्रशिक्षण

महिला कृषकों को उड़द की उन्नत खेती का प्रशिक्षण


Deoli News 24 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कृषि विभाग के दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के तहत ग्राम खेमा का खेड़ा में एक दिवसीय (अजजा) महिला कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कोटड़ी के निर्देशानुसार आयोजित प्रशिक्षण में 30 महिला कृषकों ने भाग लिया. कार्यक्रम भूतपूर्व बीएसएफ कमांडेंट देवेंद्र सिंह पंवार के उड़द फसल के खेत पर हुआ। कृषि पर्यवेक्षक अमरजीत सिंह मीणा ने स्वागत किया। सेवानिवृत्त सहायक कृषि अधिकारी रणजीत सिंह मीणा ने उड़द फसल से भूमि में नाइट्रोजन स्थिरीकरण और उर्वरता बढ़ाने की जानकारी दी। सेवानिवृत्त एएओ गोविंद सिंह काबरा ने उड़द उत्पादन से किसानों की आय बढ़ाने पर प्रकाश डाला, जबकि वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक एवं कार्यवाहक एएओ मुकेश कुमावत ने कीट, रोग, खरपतवार नियंत्रण तथा दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की जानकारी दी। जबकि देवेंद्र सिंह पंवार ने कम लागत में दलहन खेती के लाभ और खरपतवार नियंत्रण के अपने अनुभव साझा किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here