Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsगेहूं चुरा लिए, बिल वाउचर व दस्तावेज फाड़ दिए, तेल व कॉपर...

गेहूं चुरा लिए, बिल वाउचर व दस्तावेज फाड़ दिए, तेल व कॉपर चोरी का भी मामला दर्ज


Deoli News 15 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां देवली थाना पुलिस में गुरुवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुरा टैंक में चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। चोरों ने यहां से सामान चुराने के अलावा दस्तावेज भी फाड़ दिए।

पुलिस ने बताया कि यह मामला शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लालाराम ने दर्ज कराया है। इसमें बताया कि गत 13 मार्च की रात अज्ञात चोर विद्यालय का मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे तथा यहां उन्होंने कक्षा कक्ष, लाइब्रेरी व अन्य कक्षाओं समेत रसोई के ताले तोड़ दिए। यहां से 50 किलो गेहूं चोरी करके ले गए। वहीं अलमारी में रखी फाइल, रजिस्टर, बिल वाउचर व दस्तावेज फाड़ दिए। करीब 15 से 20 किलो गेहूं इधर-उधर बिखेर दिया। वही कक्षा कक्ष में गंदगी फैला गए। अक्षय पेटिका का ताला तोड़कर करीब डेढ़ हजार रुपए चुरा लिए। रिपोर्ट में चोरी का खुलासा करने की मांग की गई।

ट्रांसफार्मर में से तेल व कॉपर चोरी का मामला दर्ज

इसी तरह जयपुर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता कुलदीप मीणा ने गत 13 मार्च की रात अज्ञात चोरों की ओर से रावता माता जी गांव में स्थित खटीक मोहल्ले के ट्रांसफार्मर से कॉपर व तेल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि गुरुवार सुबह गावड़ी फर्स्ट फीडर के इंचार्ज भवानी शंकर ने उन्हें वारदात की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचकर उन्होंने नुकसान का आकलन किया। चोर यहां से कॉपर व तेल चुराकर ले गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d