Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मरमजान हमें सिखाता है सब्र व इबादत...

रमजान हमें सिखाता है सब्र व इबादत…

पहले जुम्मा की नमाज अदा की


Deoli News 15 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इस्लाम धर्म के पवित्र माह रमजानुल मुबारक के पहले जुमा पर शुक्रवार को शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। शहर के शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना नज़्में इफ्तिखार ने रमजान के पवित्र माह पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि रमजान का पर्व हमें सब्र, इबादत, तक़वा, परहेजगारी, शांति, मददगार बनने का पैगाम देता है। लिहाजा हमें अल्लाह व उसके रसूल सल्लल्लाहो अलैय ही वसल्लम के बताए हुए पथ पर चलना चाहिए। शाही ज़ामा मस्जिद में इमाम मौलाना नज़्में इफ्तिखार साह्ब ने, अंसारी कॉलोनी स्थित मस्जिद ऐ अल अंसार में हाफ़िज़ शोएब आफ़ताब खान ने, जयपुर रोड़ स्थित सीआईएसएफ मस्जिद हाफिज मुक़ीम रज़ा, कोटा अजमेर बायपास स्थित अय्यूबी अब्बासी चार मीनार (बाबा वाली) मस्जिद में बाबा अय्यूब खान रज़्ज़ाकी सहित मस्जिदों में नमाजे जुमा वतन की खुशहाली कर अमन चैन की दुआ की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d